Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनमनोरंजनराजनीति
Trending

“नमो युवा रन” से गूंजेगा देहरादून, पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर युवा मोर्चा मनाएगा सेवा पखवाड़ा

Listen to this article

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में आज देहरादून में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली ने विस्तृत जानकारी साझा की।

 

देशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम

मंदोली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश के 75 प्रमुख शहरों में विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस दौरान युवा कार्यकर्ता समाजसेवा, जनजागरूकता और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

देहरादून में ‘नमो युवा रन’

देहरादून में 21 सितम्बर को एक विशेष मैराथन रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे “नमो युवा रन” नाम दिया गया है। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ना और उन्हें फिटनेस एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।

धामी के जन्मदिन से जुड़ा विशेष संयोग

मंदोली ने बताया कि यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को है, वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भी 16 सितम्बर को आता है। इस विशेष संयोग को देखते हुए युवा मोर्चा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी 11 महानगरों में नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

रैली में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए एक विशेष वेबसाइट www.namoyuvarun.com बनाई गई है। इस पोर्टल के माध्यम से युवा आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। साथ ही, युवा मोर्चा ने प्रदेशभर के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करने और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!