Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादूनहरिद्वार

ऋषिकेश में ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन, अमित शाह ने की भारतीय संस्कृति की वैचारिक शक्ति की सराहना

गृह मंत्री बोले—प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को मिल रहा नया वैश्विक स्वर

Listen to this article

देहरादून/ऋषिकेश: 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की नीतियों के मूल में भारतीय संस्कृति की वैचारिक शक्ति को पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
अमित शाह ने कहा कि गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना को जीवित रखने का सशक्त माध्यम रहा है। उन्होंने इसे मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि पीढ़ियों के निर्माण के लिए कार्य करने वाला संस्थान बताया। गृह मंत्री ने कहा कि ‘कल्याण’ पत्रिका ने सौ वर्षों से भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने गीता प्रेस से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और साधकों को शताब्दी अंक के विमोचन पर बधाई देते हुए कहा कि गीता प्रेस आने वाली पीढ़ियों को भी भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!