
ओडिशा के पुरी जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बलंगा थाना क्षेत्र के चंपागड़ा साही गांव में 12 साल की बच्ची लक्ष्मी प्रिया साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से सिर में जूं की गंभीर समस्या से पीड़ित थी। परिवार ने शुरुआत में इसे मामूली समझा, लेकिन समय के साथ संक्रमण बढ़ता गया। तीन दिन पहले बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसे उल्टियां होने लगीं और खून भी आने लगा। परिजन उसे पुरी जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



