Breakingउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून के तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार बदमाश फरार

Youth shot dead in Dehradun's Tibetan market, scooter-riding assailants escape

Listen to this article

राजधानी के तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जोकि एक गैस एजेंसी चलाता था, वह सुबह टेनिस खेलने के लिए घर से निकला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर पर सवार होकर आए थे। उन्होंने युवक पर फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल हत्या के कारणों का का पता लगाया लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था जिस कारण ये हुआ फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!