उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: रैली के चलते शहर में बदले रूट, घर से निकलने से पहले पहले देखें प्लान

Dehradun traffic alert: Routes changed in the city due to the rally, check your plan before leaving home

Listen to this article

देहरादून शहर में 16 फरवरी को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से गुजरेगी, जिसके चलते कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

रूट डायवर्जन प्लान

रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करते ही ओरियण्ट चौक से कनक चौक जाने वाला ट्रैफिक ग्लोब चौक के रास्ते भेजा जाएगा। साथ ही लैन्सडाउन चौक और बुद्धा चौक से आवश्यकता अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।

रैली के ओरियण्ट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियण्ट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से होकर भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियण्ट जाने वाला ट्रैफिक भी पेसिफिक तिराहा के रास्ते डायवर्ट रहेगा। घंटाघर से ओरियण्ट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

रैली के ओरियण्ट चौक पार करने के बाद भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाला ट्रैफिक पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जाएगा।

बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार रोका और छोड़ा जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह ट्रैफिक सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा से होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को पथरिया पीर और नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर की दिशा में डायवर्ट रहेगा।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों के लिए

रेजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली में नियुक्त पुलिस बल के वाहनों के लिए

खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए

स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों के लिए

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!