Breakingबिहारराजनीति

नीतीश चले दिल्ली बिहार मे किसके हाथ लगेगी कुर्सी

Nitish goes to Delhi, who will get the chair in Bihar?

Listen to this article

CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद

एनडीए में बीजेपी से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

जल्द बुलाई जाएगी विधायक दल की बैठक सूत्रों ने बताया कि जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए हामी भरने से जेडीयू के कार्यकर्ता काफी नाराज दिख रहे हैं. उनका आरोप है कि बिना विधायक दल की बैठक किए बिना सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. विधायकों का भी कहना है कि इस तरह का फैसला जेडीयू विधायक दल की बैठक में तय होता है।

निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है . जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने दावा किया था कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी प्रमुख कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. अब धीरे-धीरे ये साफ होता जा रहा है कि नीतीश अपने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद के बदले सहयोगी बीजोपी को सत्ता सौंप सकते हैं।

जेडीयू का दूसरा उम्मीदवार कौन? माना जा रहा है कि विधान परिषद के रास्ते निशांत सदन में जाएंगे और उपमुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार होंगे. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है और इस मुद्दे पर पार्टी के सभी नेता एकमत हैं।

जहां तक जेडीयू कोटे से दूसरे उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार की बात है, उसमें दो व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं. पहले हैं नीतीश कुमार के वरिष्ठ सहयोगी विजय चौधरी जो कि भूमियार जाति से आते हैं यानी कि अगड़ी जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के खासे करीबी और वफादार माने जाते हैं. वहीं दूसरा नाम है अशोक चौधरी का है. जो नीतीश कुमार के करीबी हैं, खुद दलित जाति से आते हैं और पिछले 10 सालों से नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं, वे जेडीयू के युवा दलित चेहरे के तौर पर भी जाने जाते हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!