उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं जारी, आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद

Listen to this article

चमोली: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं जारी हैं। शुक्रवार को पंच पूजाओं के दूसरे दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री आदि केदारेश्वर मंदिर और आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालुओं को 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने का इंतजार है। मंदिर के कपाट सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

शुक्रवार को अपराह्न 2:15 बजे बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान को पके चावलों का भोग लगाया गया। आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न हुई और मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होने पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं, समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण ने भी श्रद्धालुओं को बधाई दी।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शनिवार 14 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन खड्ग-पुस्तक पूजा होगी और वेद ऋचाओं का वाचन बंद किया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को मां लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के मंदिर में विराजमान होने का निमंत्रण दिया जाएगा। अंत में 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!