
पिरान कलियर। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने वीडियो अपने साथी को भी दे दिया, जिसके बाद उसने भी युवती को धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।आरोप है कि बाद में युवक ने वह वीडियो अपने एक साथी को दे दिया। इसके बाद आरोपी के साथी ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गुलरेज उर्फ विशाल और सारिक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



