देहरादून में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस वसूली शुरू, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क

देहरादून। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से अब देहरादून के प्रवेश द्वार टिमली चेकपोस्ट पर ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। चेकपोस्ट पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए निर्धारित शुल्क की दरों का बोर्ड भी लगाया गया है। इसके तहत कार और कैब से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों तक पर ग्रीन सेस देना होगा।
अब उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों से निर्धारित ग्रीन सेस लिया जाएगा। यह शुल्क केवल मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कारों और यात्री वाहनों पर भी लागू है।
परिवहन विभाग की ओर से 27 मई 2025 को ग्रीन सेस की संशोधित दरें जारी की गई थीं। अधिसूचना के अनुसार, बाहरी राज्य के वाहन के प्रत्येक प्रवेश पर निर्धारित ग्रीन सेस देय होगा। वाहन की श्रेणी के आधार पर शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
वाहन श्रेणी के अनुसार ग्रीन सेस की दरें:
3 एक्सल भारी वाहन — 450 रुपये
4 से 6 एक्सल भारी वाहन — 600 रुपये
7 या अधिक एक्सल भारी वाहन — 700 रुपये
मध्यम/भारी माल वाहन — 250 रुपये
हल्का माल वाहन — 120 रुपये
डिलीवरी वैन — 80 रुपये
12 से अधिक सीट वाली बस — 140 रुपये
कार/मोटर कैब/मैक्सी कैब — 80 रुपये
टिमली चेकपोस्ट पर शुल्क दरों का बोर्ड लगाए जाने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को प्रवेश के दौरान निर्धारित ग्रीन सेस का भुगतान करना होगा। ग्रीन सेस की वसूली के जरिए राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों का शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।



