
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस में दो उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, जो वर्तमान में चौकी प्रभारी जाखन, थाना राजपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें कोतवाली नगर भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक अनित कुमार को थाना राजपुर से स्थानांतरित करते हुए चौकी प्रभारी जाखन, थाना राजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SSP की ओर से संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना कर अनुपालन से अवगत कराया जाए।



