उत्तराखंड

देहरादून में बढ़ा H1N1 और डेंगू का प्रकोप, एक दिन में नौ नए मरीज मिले

Listen to this article

देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच इन्फ्लुएंजा H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में जांचे गए 58 सैंपल में सात लोगों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक H1N1 के 2,169 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 648 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 40 मरीज सक्रिय हैं। दो मरीजों की मृत्यु हुई है, जिनका डेथ ऑडिट किया जा चुका है।

कुल 648 संक्रमितों में 346 पुरुष और 302 महिलाएं शामिल हैं। आयु वर्ग के आंकड़ों में 41 से 50 वर्ष और 71 से 80 वर्ष की आयु के लोगों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड जांच में रविवार को कोई नया संक्रमित नहीं मिला। अब तक कोविड के 1,095 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 57 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 56 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इधर, देहरादून में डेंगू के भी दो नए मरीज मिले हैं। रविवार को 167 सैंपल की जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 34,371 सैंपल लिए जा चुके हैं। कुल संक्रमितों में देहरादून के 109 और अन्य जिलों के 113 मरीज शामिल हैं। अब तक 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 19 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे और लार्वा जांच का अभियान भी जारी है। रविवार को आशा कार्यकर्ताओं और वालंटियरों के माध्यम से 6,593 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 47,274 कंटेनरों की जांच की गई। इनमें 98 कंटेनरों में मच्छर का लार्वा मिला, जबकि 80 घरों में भी लार्वा पाया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!