Breakingउत्तराखंडहरिद्वार
Trending

SSPHaridwar : अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

This case is said to be related to illegal mining in Haridwar district.

Listen to this article

SSPHaridwar : अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित :-  उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

दरअसल यह मामला हरिद्वार जिले मेंअवैध खनन से जुड़ा बताया गया है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में अवैध खनन माफियाओं से पुलिस की कथित सांठगांठ और मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। ऑडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और एसएसपी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी आधार पर चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक (देहात) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला इकबालपुर चौकी, थाना झबरेड़ा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!