
देहरादून। टी-स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
11 मार्च को मोहनपुर पावर हाउस के पीछे चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिले थे। थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज हुआ। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रेमनगर और एसओजी की दो टीमें बनीं।
मुखबिरों से जानकारी मिली तो संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।रात में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर उर्फ कल्लू (30 वर्ष, ग्राम बढेड़ी राजपूतान , थाना कोतवाली रुड़की, हरिद्वार; हाल रामपुर चुंगी) को चाय बागान से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के चलते दोस्तों संग गोकशी की। वह दोबारा उसी जगह रेकी करने आया था। अन्य आरोपी दबोचने की कोशिश जारी है।
बरामदगी: एक तमंचा .315 बोर + 02 जिंदा कारतूस।पुलिस टीम:
थाना प्रेमनगर – उ.नि. कुंदन राम, उ.नि. सत्येंद्र सिंह, का. रवि शंकर, का. जसवीर।
एसओजी – निरीक्षक मुकेश त्यागी, उ.नि. दीपक धरिवाल, हे.का. किरण कुमार, का. आशिष शर्मा, का. पंकज, का. ललित।
एसएसपी की सख्ती से अपराधी सलाखों के पीछे!



