Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

जनता के सच्चे सेवक साबित हो रहे डीएम सविन बंसल

दून में नहीं है गैस की कमी—डोर-टू-डोर सिलेंडर पहुंचाने के दिए सख्त निर्देश” डोर-टू-डोर गैस आपूर्ति पर जोर”

Listen to this article

देहरादून

 

राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैली अफवाहों और लोगों में बने पैनिक के बीच जिलाधिकारी सविन बंसल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं तक डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को एजेंसी या गोदाम पर जाकर लाइन में खड़ा न होना पड़े। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है कि गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से घर-घर तक पहुंचे।

जिलाधिकारी ने यह भी साफ कहा है कि गैस का कृत्रिम संकट पैदा करने, कालाबाजारी या अवैध संग्रहण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है और कई जगहों पर औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।

डीएम सविन बंसल की सक्रियता और सख्त निगरानी के चलते राजधानी में गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। उनका कहना है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी को घर बैठे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल की इस पहल को आमजन के बीच सराहना मिल रही है। लोग मानते हैं कि राजधानी को ऐसा संवेदनशील और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी मिला है जो हर परिस्थिति में जनता के हित को सर्वोपरि रखता है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!