Breakingउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति
Trending

DhamiCabinetVistar : धामी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज

The chair will be awarded based on performance.

Listen to this article

DhamiCabinetVistar : धामी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज :- उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है और इसके लिए नवरात्र का समय खास माना जा रहा है।

बता दें मौजूदा समय में धामी कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिन पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ऐसे में अब इन पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी स्तर पर संभावित चेहरों को लेकर मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के चयन में विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी कुर्सी

संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और प्रदर्शन को परखा जाएगा। यानी इस बार ताजपोशी केवल सियासी समीकरण नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के आधार पर भी तय हो सकती है। बता दें यूं तो पिछले लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं होती रहती है।

इस बार चर्चाओं का बाजार तब गरम हो गया जब एक के बाद एक विधायकों ने सीएम आवास में हाजिरी लगाई ।

कई विधायकों ने की थी सीएम धामी से मुलाकात

बता दें दो दिन पहले यानी 17 मार्च को कई भाजपा ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। मुलाकात के लिए पहुंचे नेताओं में सुरेश सिंह चौहान जी, दुर्गेश्वर लाल, पार्वती दास, महंत दलीप रावत, सुरेश गरिए और पूर्व विधायक राजेश शुक्ल शामिल थे। हालांकि इन मुलाकातों को लेकर आधिकारिक तौर क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा बताया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!