WeatherYellowAlert : आज झमाझम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी :- उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जिसके एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है. उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल चुका है. बीते दिनों उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिला. जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनिदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया है. साथ ही प्रदेश में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. राज्य के शेष पर्वतीय जनिदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है. राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं गरज और आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना जताई है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित होने से बारिश हो सकती है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C तथा 13°C के लगभग रहने की संभावना है. बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से लेकर सामान्य रहा।
पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत कम से लेकर सामान्य तक रहा. उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान में 4-6ᵒC की वृद्धि होने की संभावना है।
प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए लोगों को पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खास सतर्कता बरतने की अपील की है. प्रदेश में बारिश के दौरान खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रहता है. जो हादसों को भी दावत देते हैं।



