KainchiDham : कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस अलर्ट :- बिहार के शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद नैनीताल के कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। भवाली पुलिस, एसडीआरएफ के साथ मिलकर आपातकालीन स्थितियों से निपटने का अभ्यास कर रही है. बिहार के शीतला माता मंदिर में भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की मौत से कोतवाली पुलिस भवाली सतर्क हो गई है।
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम पूर्वाभ्यास से राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास करती है।
प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार समुचित सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के बाहर व अंदर की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार समुचित सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के बाहर व अंदर की लगातार निगरानी की जा रही है।
आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी। चौकी पुलिस कैंची के साथ ही कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा लगातार निगरानी कर रहे है। गत दिवस सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी. मुरुगेशन भी कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम हाईवे पर यातायात व्यवस्था के साथ ही मंदिर के मुख्य गेट पर भी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रही है।



