उत्तराखंड

देहरादून में MDMA तस्करी का खुलासा, छह कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार; 44.61 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छह कथित ड्रग्स पैडलरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद हुई है। पुलिस ने इसकी कीमत लाखों रुपये बताई है। गिरफ्तार सभी आरोपी देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों और अन्य राज्यों में तकनीकी शिक्षा से जुड़े कोर्स कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 सितंबर की रात राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार में सवार चार युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 27.12 ग्राम MDMA बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 17.49 ग्राम MDMA बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े होने का दावा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं और देहरादून समेत दूसरे राज्यों के शिक्षण संस्थानों से तकनीकी कोर्स कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते हैं।

पुलिस का कहना है कि सिद्धू या उसके एजेंट देहरादून आकर आरोपियों को MDMA उपलब्ध कराते थे। कुछ मौकों पर आरोपी खुद दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर भी सिद्धू से MDMA और अन्य मादक पदार्थ लेकर देहरादून आते थे।

कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों में बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी MDMA को खास तौर पर कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों में बेचते थे। पूछताछ में यह भी सामने आने की बात कही गई है कि आरोपी अच्छे परिवारों से हैं और उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वे कथित तौर पर नशा तस्करी में शामिल हुए।

छह आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत, चिराग रस्तोगी, अभिषेक थापा और वैभव ममगांई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

एसपी सिटी देहरादून शेखर सुयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते थे। सिद्धू या उसके एजेंट समय-समय पर देहरादून आकर उन्हें MDMA उपलब्ध कराते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस नशीले पदार्थ को विशेष रूप से कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!