उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण शुरू, भवन स्व-गणना पोर्टल हुआ सक्रिय

Listen to this article

देहरादून। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए शुक्रवार से प्रदेश में भवन स्व-गणना (Self Enumeration) की शुरुआत हो गई है। नागरिक अब घर बैठे जनगणना पोर्टल पर 33 सरल प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी स्व-गणना स्वयं कर सकते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 5 बजे स्वयं अपनी स्व-गणना करेंगे।

10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक स्व-गणना का मौका

जनगणना निदेशालय के अनुसार प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक भवन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह प्रक्रिया जनगणना पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से पूरी की जा रही है। पोर्टल पर 33 सवालों का जवाब देकर नागरिक अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना पूरी होने के बाद नागरिकों को एक एसई आईडी (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी, जिसे आगे प्रगणकों (enumerators) को साझा करना होगा। इस आईडी के माध्यम से अधिकारी घर-घर सर्वे के दौरान डेटा को अपने सिस्टम में सत्यापित कर अंतिम रूप देंगे।

घर-घर सर्वे 25 अप्रैल के बाद

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, प्रगणक 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच घर-घर जाकर स्व-गणना की जांच और अंतिम एंट्री करेंगे।

33 सवालों में क्या शामिल है?

स्व-गणना में नागरिकों से मकान और परिवार से जुड़े 33 प्रमुख सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—

मकान की संरचना (फर्श, दीवार, छत में प्रयुक्त सामग्री)

मकान का उपयोग और उसकी स्थिति

परिवार के सदस्यों की संख्या और मुखिया की जानकारी

पेयजल, बिजली, शौचालय और स्नानघर की उपलब्धता

गैस/एलपीजी, रसोई ईंधन और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था

रेडियो, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं

परिवहन साधन जैसे साइकिल, बाइक, कार आदि

मुख्य अनाज और अन्य घरेलू विवरण

प्रशासन का कहना है कि इस डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!