उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

जौलीग्रांट में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

Listen to this article

देहरादून। जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। शुक्रवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पाल मोहल्ले में किराये पर रहने वाले गोपाल (39) ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी प्रतिभा (30) के पेट पर चाकू से दो वार कर दिए। घायल अवस्था में महिला को तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है और वर्तमान में जौलीग्रांट में मजदूरी करता था। पति-पत्नी यहां किराये के मकान में रह रहे थे।

मृतका के भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!