उत्तराखंडदेहरादून

गुच्चूपानी में बड़ा हादसा टला, नदी के बीच फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू

Listen to this article

देहरादून | देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी (Robber’s Cave) में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और 7 पर्यटक बीच धारा में फंस गए। समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।

सूचना के अनुसार, शाम करीब 4:18 बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से State Disaster Response Force (SDRF) Uttarakhand को सूचना मिली कि कुछ पर्यटक नदी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी में 3 लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि कुल 7 लोग पानी के तेज बहाव के बीच टापू जैसे स्थान पर फंसे हुए हैं।

SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम तुरंत आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। तेज बहाव और फिसलन भरी स्थिति के बावजूद टीम ने बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद SDRF टीम ने सभी 7 पर्यटकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सभी पर्यटक घबराए हुए थे, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों की पहचान इस प्रकार है— रोहित (27) डोईवाला, मनीष (41) ऋषिकेश, सागर थापा (22) डोईवाला, अंकित (40) काली चौक, नवजोत (31) प्रेमनगर, सौरभ सिंह (27) देहरादून, और मनीष (32) डोईवाला।

गौरतलब है कि गुच्चूपानी (Robber’s Cave) और सहस्त्रधारा क्षेत्र में बारिश या अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं आम हैं, ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्क रहने और चेतावनी का पालन करने की अपील की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!