उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

रुपयों का प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने का आरोप, दो महिलाएं पकड़ी गईं

Listen to this article

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में कथित धर्मांतरण प्रयास के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता (धर्मांतरण) कानून समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बसंत विहार पुलिस के अनुसार, वीर सावरकर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने तहरीर दी थी कि कांवली माड़ी क्षेत्र के पास दो महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं और हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए रुपये का प्रलोभन दिया जा रहा था। इसके साथ ही नौकरी दिलाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का झांसा देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

आरोप है कि दोनों महिलाएं पिछले चार दिनों से क्षेत्र में सक्रिय थीं। सूचना मिलने पर एक स्थानीय युवक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में यह भी दावा किया गया है कि दोनों महिलाएं पूर्व में अपना धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं और लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने पुराने धर्म का उल्लेख कर अन्य महिलाओं को बहकाने का प्रयास करती थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!