
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज समूह ग के 2000 से अधिक पदों पर आयोजित की जाने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

इसके साथ ही आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि भी बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले 17 मई को प्रस्तावित थी।
आयोग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।



