उत्तराखंडक्राइम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फंसाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Listen to this article

चम्पावत। थाना चम्पावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और सुनियोजित साजिश के तहत निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वादी श्री राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 की भी वृद्धि की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में कमल सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, पोस्ट ऑफिस धौन, थाना/जिला चम्पावत तथा अर्जिता राय पुत्री ललित मोहन राय निवासी कनलगांव, थाना/जिला चम्पावत शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार कमल सिंह रावत का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, भादवि और आईटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने और समाज में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!