
देहरादून, 14 मई 2026: राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए नीट परीक्षा के पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय करने का काम कर रही है मोदी सरकार।”
शर्मा ने एनटीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कोई सरकारी एजेंसी नहीं, बल्कि 2017 में मोदी सरकार द्वारा गठित एक एनजीओ है। “2014 के बाद केंद्र-राज्य सरकारों में 89 पेपर लीक हुए, जिनमें 58 दोबारा कराए गए। एनटीए भाजपा-आरएसएस के चहेतों द्वारा बनाई गई, जो व्यापम घोटाले का पार्ट-2 है।” उन्होंने 2017 के एसएससी लीक से लेकर 2021, 2024 और 2026 के नीट लीक का जिक्र किया। “पेपर 15 दिन पहले व्हाट्सएप पर घूम रहा था, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। भाजपा नेताओं के परिवार सिलेक्ट हो रहे हैं।”
कांग्रेस की मांग: नीट रद्द हो, पेपर लीक की जांच सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में हो। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, जेपीसी बने और 2024 की नीट की भी जांच हो।
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।



