उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का नवचयनित कार्मिकों को डिजिटल संदेश, कहा— ईमानदारी और पारदर्शिता से करें जनसेवा

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चयनित युवाओं को जनसेवा के प्रति समर्पित और ईमानदार रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने उन्हें दूसरी बार राज्य का दायित्व सौंपा। जनादेश की भावना के अनुरूप सरकार ने कार्यभार संभालते ही बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया।

चार साल में 30 हजार से अधिक नियुक्तियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिक्त पदों को भरने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अब युवा अपनी प्रतिभा और कठोर परिश्रम के दम पर चयनित हो रहे हैं। सरकार द्वारा लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के कारण योग्य अभ्यर्थियों को सम्मानजनक अवसर मिल पा रहा है।

ईमानदारी और मानवता के साथ करें दायित्व निर्वहन

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि राजकीय सेवा में चयन केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय होता है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से अपील की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें जनसेवा में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!