
देहरादून स्थित प्रतिष्ठित Welham Girls’ School की छात्राओं का तीन दिवसीय आईएवाईपी (IAYP) टूर लैंसडाउन से सफलता पूर्वक संपन्न होकर वापस लौट आया। इस शैक्षणिक एवं साहसिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
टूर के दौरान छात्राओं ने लैंसडाउन के घने जंगलों में जंगल ट्रैकिंग सहित कई चुनौतीपूर्ण एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने प्राकृतिक वातावरण को करीब से समझने के साथ ही लैंसडाउन के इतिहास और वहां की विशेषताओं की भी जानकारी प्राप्त की।
यात्रा के दौरान छात्राओं ने लैंसडाउन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अभियान में सिविल जज Priya Sah भी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया और पूरे समय उनके साथ मौजूद रहकर उनका हौसला बढ़ाया।
सिविल जज प्रिया साह ने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस आईएवाईपी टूर को अत्यंत सफल बताते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य Vibha Kapoor, शिक्षकों ज्योति वासुदेव, अर्पिता मालेंकर, पवन देवली तथा हिमालयन गैंगेज़ ट्रैक्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक Rajeev Joshi की सराहना की।
उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक और साहसिक टूर आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को सामाजिक और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद आवश्यक है, ताकि वे जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।



