Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईजी और एसपी के बदले दायित्व

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कई को नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख बदलाव

  • आईजी विम्मी सचदेवा को पुलिस मुख्यालय (P&M) से हटाकर पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईजी रिद्धिम अग्रवाल को कुमाऊं परिक्षेत्र से हटाकर अपराध एवं कानून व्यवस्था/CCTNS/SCRB का प्रभार सौंपा गया।
  • आईजी कृष्ण कुमार वी.के. को दूरसंचार से हटाकर यातायात एवं जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईजी अनंत शंकर तांकवाले को सीआईडी का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
  • आईजी सुनील कुमार मीणा को अपराध एवं कानून व्यवस्था से हटाकर कार्मिक, PAC एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईजी योगेंद्र सिंह रावत को SDRF का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
  • आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार को SDRF से हटाकर कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • आईजी (प्रतीक्षारत) वरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय/P&M में तैनाती मिली।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया।
  • हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी से आईआरबी प्रथम रामनगर का सेनानायक नियुक्त किया गया।
  • अमित श्रीवास्तव को आईआरबी प्रथम रामनगर से एसपी CID सेक्टर देहरादून बनाया गया।
  • जितेंद्र चौधरी को उधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर एसपी अपराध एवं यातायात, देहरादून नियुक्त किया गया।

पीपीएस अधिकारियों के तबादले

  • वीर सिंह को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया।
  • लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई।
  • विपुल आचार्य को आईआरबी प्रथम रामनगर से 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया।
  • शांतनु पराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नियुक्त किया गया।
  • अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली।
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!