Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

न सुरक्षा में चूक, न ट्रैफिक जाम: राष्ट्रपति दौरे में चमकी डीएम-एसएसपी की जोड़ी , हर तरफ़ वाहवाही

Listen to this article

देहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय देहरादून दौरे का सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की उत्कृष्ट कार्यशैली का उदाहरण बन गया। हाल ही में देहरादून के जिलाधिकारी बने डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने जिस कुशलता, समन्वय और सूझबूझ के साथ वीवीआईपी दौरे को संपन्न कराया, उसकी हर ओर सराहना हो रही है।

राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर लगातार निगरानी बनाए रखी और प्रत्येक व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी कोई चूक न हो।

सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी के दौरे के बावजूद राजधानी देहरादून के आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। वर्तमान में चल रहे पर्यटन सीजन को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहद प्रभावी रहा। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहा और लोगों को लंबी जाम की स्थिति से नहीं जूझना पड़ा।

दौरे के दौरान न केवल सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रही बल्कि कहीं भी कोई बड़ी आपराधिक अथवा अप्रिय घटना सामने नहीं आई। यह पुलिस और प्रशासन की सतर्कता, पूर्व तैयारी और बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने यह साबित कर दिया कि यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो बड़े से बड़े वीवीआईपी कार्यक्रम को भी आम जनता को असुविधा पहुंचाए बिना सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।

राष्ट्रपति के इस सफल दौरे ने एक बार फिर देहरादून प्रशासन और पुलिस की कार्यक्षमता, अनुशासन तथा पेशेवर दक्षता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का काम किया है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!