उत्तराखंड

अगस्त से शुरू होगी उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पहले चरण में चार पाठ्यक्रमों को मंजूरी

Listen to this article

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी (ईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनिवर्सिटी के आगामी सत्र से संचालन, पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, फीस निर्धारण और कर्मचारियों की तैनाती समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान कुलपति अमित सिन्हा ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का संचालन आगामी अगस्त माह से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में चार प्रमुख पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल चुकी है।

 

बैठक में उत्तराखंड के स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन देने पर सहमति बनी। साथ ही पाठ्यक्रमों की फीस को किफायती और व्यावहारिक रखने पर भी चर्चा की गई।

 

स्पोर्ट्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले सत्र में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और सर्टिफिकेट इन स्पोर्ट्स कोचिंग सहित अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

 

बैठक में खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप कुलपति रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, बैडमिंटन कोच डीके सेन, ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, रितिका जोशी और त्रिलोक सिंह जीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

आज होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव

 

गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव और प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि कॉन्क्लेव में प्रदेशभर के खेल अधिकारी, कोच और खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।

 

कार्यक्रम में खेल मंत्री Rekha Arya, खेल सचिव Amit Sinha, खेल निदेशक Deepti Singh समेत कई अतिथि शामिल होंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!