उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून
Trending

एमडीडीए ने ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने व्यावसायिक निर्माण पर की सीलिंग की कार्रवाई

MDDA took action to seal a commercial structure in Rishikesh that was built in violation of the approved plan.

Listen to this article

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को ऋषिकेश क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत और सेटबैक का उल्लंघन करते हुए किए गए एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि एमडीडीए क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी कठोर निगरानी व कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

जांच में पाया गया कि उपेन्द्र कुमार, निवासी स्थल रूद्र ऑटोमोबाइल, निकट भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, के द्वारा किए जा रहे निर्माण में स्वीकृत नक्शे से विचलन था और सेटबैक क्षेत्र का अतिक्रमण किया गया था। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण ने पहले भी संबंधित पक्ष को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये थे, परंतु आवश्यक सुधार न किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया गया। कार्रवाई के समय प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम, अभियंता तथा संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं बल्कि सुनियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगाह किया कि स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण तथा सेटबैक जैसे अनिवार्य व्यवस्थाओं का उल्लंघन न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर के संतुलित विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग और नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से आगे बढ़ेगा। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य के प्रारंभ से पहले निर्धारित मानकों तथा स्वीकृत मानचित्र का पूर्ण पालन करें।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए की प्रवर्तन टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। जहां भी स्वीकृत मानचित्र से विचलन, सेटबैक के अतिक्रमण या अन्य निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार सीलिंग एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी निर्माणकर्ताओं से अनुरोध है कि नियमों का पालन कर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!