उत्तराखंड

7 चोरी की वारदातें सुलझीं, पुलिस ने ₹2.28 लाख नकदी के साथ दो चोर दबोचे

Listen to this article

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में हुई लगातार सात चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 28 हजार 200 रुपये की नकदी, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर पहले से कुल 45 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

 

लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में मई और जून के दौरान बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

सात चोरी की घटनाएं कबूल

 

पूछताछ में आरोपियों ने लालकुआं की चार, मुखानी की दो और काठगोदाम की एक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,28,200 रुपये नकद, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी की रकम से खरीदा गया करीब 16 हजार रुपये का मोबाइल फोन बरामद किया।

 

चोरी की रकम नशे और अन्य खर्चों में उड़ाते थे

 

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता था और गल्लों से नकदी चोरी करता था, जबकि उसका साथी राजू बहादुर बाहर निगरानी करता था। चोरी की रकम दोनों आरोपी नशे और अन्य खर्चों में उड़ा देते थे।

 

दोनों पर दर्ज हैं 45 आपराधिक मुकदमे

 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी राजू बहादुर के खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि काठगोदाम, मुखानी और लालकुआं क्षेत्र में हुई सात चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामदगी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!