उत्तराखंड

लालपुल बस दुर्घटना पर प्रशासन सख्त, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी

Listen to this article

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 जून को हुए दर्दनाक बस हादसे की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित किया है और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

लाल पुल के पास हुआ था दर्दनाक हादसा

23 जून की सुबह सहारनपुर रोड स्थित लाल पुल के पास एक तेज रफ्तार सिटी बस ने फुटपाथ पर बैठे पांच मजदूरों को कुचल दिया था। हादसे में सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 22 वर्षीय आहद और मानसिंह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है।

हर पहलू की होगी गहन जांच

जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए। जांच में दुर्घटना के कारण, बस में चालक सहित यात्रियों की संख्या, मृतकों और घायलों का विवरण, घायलों की चिकित्सकीय स्थिति, मृतकों के आश्रितों का विवरण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, वाहन के कर और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के पालन की समीक्षा की जाएगी।

भविष्य में हादसे रोकने के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

जांच के दौरान भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लोगों से मांगे गए साक्ष्य

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास हादसे से संबंधित कोई जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य हैं, तो वे एक सप्ताह के भीतर एसडीएम सदर कार्यालय या न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!