उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज रहेगा बरकरार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

रविवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली थी। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब से लगी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!