BharatNewsFirstBreakingNewsदेश-विदेशनई दिल्लीराजनीतिशिक्षा
Trending

राहुल गांधी का पीएम आवास के बाहर धरना, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मचा सियासी घमासान

Rahul Gandhi stages a sit-in outside the PM's residence; political uproar erupts over the lathi-charge on students.

Listen to this article

नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से इस मामले में जवाबदेही तय करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर जवाब नहीं देना चाहती और संसद में भी इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और वहां राजनीतिक माहौल गरमा गया।

कांग्रेस का कहना है कि छात्रों पर हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार पर हमला है। इसी वजह से पार्टी ने पीएम आवास तक मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। अभी भी घमासान जारी है सारा प्रशासनिक अमला नेता विपक्ष और बाकी सभी नेताओं को वहाँ से हटाने मे लगा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!