उत्तराखंड

मौसम बना चुनौती, आस्था रही अडिग; कोहरे और ठंड में बाबा केदार के दर्शन

Listen to this article

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रशासन की निगरानी में सुचारु रूप से जारी है। केदारनाथ धाम में अब तक 14,14,590 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। लगातार बारिश और घने कोहरे के बीच ठंड बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और दर्शन का क्रम लगातार जारी है।

 

वहीं, बदरीनाथ धाम में भी सुबह से कोहरा और हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम प्रतिकूल होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर देखी गई है, लेकिन दर्शन व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और श्रद्धालु सुगमता से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं।

 

इस बीच, बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग को और अधिक सुगम बनाने के लिए रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन मोटर ब्रिज और टनल परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अनुसार, करीब 900.30 मीटर और 200 मीटर लंबे मोटर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने ₹156 करोड़ की स्वीकृति दी है।

 

विभाग के मुताबिक, ब्रिज और टनल परियोजना का करीब 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही पुल की लोड टेस्टिंग की जाएगी और सब कुछ तय समय पर रहा तो अगस्त में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

 

परियोजना शुरू होने के बाद चारधाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि टनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पुल का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत तक पुल की ट्रायल टेस्टिंग शुरू करने की उम्मीद है। टनल और पुल के एक साथ चालू होने के बाद यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!