उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा के यात्रियों को राहत, हेली सेवा का नहीं बढ़ेगा किराया,15 सितंबर से शुरू होगी दूसरे चरण की सेवा

Listen to this article

देहरादून: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह राहत की खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया था।

इस दौरान फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के किराये में बढ़ोतरी की गई थी, जबकि सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा का किराया कम हुआ था। गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये निर्धारित किया गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का किराया पिछले वर्ष के मुकाबले 2,753 रुपये कम हुआ है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन 15 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए टिकट बुकिंग 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!