क्राइमहरिद्वार
Trending

इंस्टाग्राम पर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

Accused arrested from Bijnor on charges of raping and blackmailing a minor after luring her into a romantic trap on Instagram.

Listen to this article

हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए कथित रूप से प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को कनखल निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम के माध्यम से अजय नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि अजय ने नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया और घर में किसी के मौजूद न होने पर वह वहां पहुंच गया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। परेशान नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने कनखल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 349/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 352 और 351(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3(क)/4 में मुकदमा दर्ज किया। महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने 16 सितंबर की रात बिजनौर के लिए रवाना होकर ग्राम नारायणवाला, थाना रेहड़, जिला बिजनौर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 17 सितंबर 2026 को आरोपी अजय उर्फ गोलू पुत्र बीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम नारायणवाला, थाना रेहड़, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य।

अपर उपनिरीक्षक मुकेश धीमान।

हेड कांस्टेबल रविन्द्र तोमर।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!