उत्तराखंड

देहरादून में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली तैनाती

Listen to this article

देहरादून। जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षक नागरिक समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है।

प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।

सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।

इसके अलावा सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।

अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन भेजा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!