योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं: सौरभ बहुगुणा
Ensure the benefits of schemes reach the maximum number of eligible beneficiaries: Saurabh Bahuguna

पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में सोमवार को पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर सचिव मत्स्य, अपर सचिव पशुपालन एवं डेयरी सहित तीनों विभागों के निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही विभागीय लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए उनके धरातलीय क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।



