BharatNewsFirstBreakingNewsदेश-विदेश
Trending

नही रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने थाम दी दिग्गज अभिनेता की सांसें

Nana Patekar is no more; cardiac arrest claims the veteran actor's life at 75.

Listen to this article

हिंदी और मराठी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में शुमार नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता ने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तड़के उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार नाना पाटेकर को घर पर ही गंभीर हृदय संबंधी परेशानी हुई थी। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर और कार्डियक मसाज दी, लेकिन शरीर ने उपचार का जवाब नहीं दिया। सुबह करीब 5:20 बजे उनके निधन की पुष्टि की गई। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी की जाएगी।

अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले कलाकार थे नाना पाटेकर

विश्वनाथ पाटेकर को फिल्मी दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में जन्मे नाना ने करीब पांच दशक के अपने करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। उनकी खास आवाज, संवाद बोलने का अंदाज और किरदार में पूरी तरह उतर जाने की क्षमता ने उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग पहचान दिलाई।

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। शुरुआती दौर में उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में लगातार काम किया। ‘सलाम बॉम्बे!’ के बाद 1989 में आई ‘परिंदा’ उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुई। फिल्म में उनके अभिनय को व्यापक सराहना मिली और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!