उत्तराखंड

वाल्मीकि जयंती पर देहरादून के कई रूट डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

Listen to this article

देहरादून। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को देहरादून में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम करीब 6 बजे तक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही अलग-अलग मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड कट, द्रोण कट और दून चौक होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी। शोभायात्रा के मार्ग पर पहुंचने और आगे बढ़ने के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

शोभायात्रा के दौरान कहां बदलेगा ट्रैफिक?

शोभायात्रा नगर निगम से रवाना होने पर तहसील चौक और दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने के बाद बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को लैंसडौन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पार करने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को लैंसडौन चौक से भेजा जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करते ही अन्य डायवर्जन स्थलों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले वाहनों को चंदरनगर कट से भेजा जाएगा। द्रोण कट पार करने के बाद द्रोण कट से दून चौक जाने वाले वाहनों को तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस की अपील, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

शोभायात्रा के चलते शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी लें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!