उत्तराखंड

उत्तराखंड में करवाचौथ पर बदला मौसम, आज 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में करवाचौथ पर मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि श्रीनगर और कोटद्वार में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के दस जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। वहीं, शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

शुष्क मौसम के बाद बदलेगा मिजाज

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया था। अब चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बीच मौसम में बदलाव के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!