उत्तराखंड

गश्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एसएसआई के पैर में गंभीर चोट

Listen to this article

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए दोनों वाहनों को अलग कराया। घटना के समय पुलिस वाहन में एसएसआई राजेश बिष्ट, चालक कपिल देव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और होमगार्ड मनोज कुमार सवार थे। हादसे में एसएसआई राजेश बिष्ट के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!