देहरादून
Trending

दून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा धावा, 32 सिलेंडर बरामद, 1 गिरफ्तार

Doon Police's 'Operation Prahar': Major Crackdown on Black Marketing of LPG Cylinders; 32 Cylinders Recovered, 1 Arrested

Listen to this article

रसोई गैस संकट के बीच देहरादून पुलिस ने LPG सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ा प्रहार किया। SSP देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक अभियुक्त को 32 अवैध सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार किया गया।

घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई संकट को देखते हुए SSP ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। कोतवाल पटेलनगर की पुलिस टीम ने 18 अप्रैल रात को मुखबिर सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी की। वहां एक कमरे से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल कालाबाजारी के लिए हो रहा था।

खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। इस आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0-250/26 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

भूपेन्द्र मंडल (38 वर्ष), पुत्र हरिचरण मंडल, मूल निवासी गांव कुमरा बिसनपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार); हाल निवासी ब्रह्मपुरी के पास शिव मंदिर, थाना पटेलनगर, देहरादून।

बरामद सामग्री:

भरे घरेलू LPG सिलेंडर: 21

खाली घरेलू LPG सिलेंडर: 6

भरा कमर्शियल LPG सिलेंडर: 1

भरे पेट्रोमैक्स सिलेंडर: 4

पुलिस टीम:

निरीक्षक विनोद गुसांईं, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

SI प्रवीण सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी बाजार

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!