उत्तराखंड

70 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों को घर बैठे मिलेंगी दवाई की सुविधा, ECHS की नई पहल

Listen to this article

हल्द्वानी। रिटायर्ड पूर्व सैनिकों और व्हाइट कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और व्हाइट कार्ड धारकों को स्थानीय खरीद (लोकल परचेज) के तहत मिलने वाली दवाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी।

 

हल्द्वानी मिलिट्री स्टेशन के कमांडर कर्नल पृथ्वी राज सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को बार-बार पॉलीक्लिनिक आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत डॉक्टर द्वारा लिखी गई स्थानीय खरीद की दवाओं को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की ओर से पार्सल के माध्यम से लाभार्थियों के पते पर भेजा जाएगा।

 

इस निशुल्क सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को पॉलीक्लिनिक की फार्मेसी में अपना पूरा डाक पता, लैंडमार्क, पिन कोड और सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा, ताकि दवा डिलीवरी से संबंधित जानकारी समय पर मिल सके।

 

पॉलीक्लिनिक प्रशासन के अनुसार, योजना के ट्रायल चरण में कुछ लाभार्थियों को दवाओं की पहली खेप सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी है। वरिष्ठ पूर्व सैनिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राहतभरा कदम बताया है।

 

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए लाभार्थी फार्मेसी हेल्पडेस्क नंबर 05946-293178 पर संपर्क कर सकते हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!