
देहरादून
देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में सबसे लोकप्रिय सांसदों में शुमार अनुराग सिंह ठाकुर के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है।

उनके स्वागत को लेकर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और युवा संगठनों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड आगमन के अवसर पर जय श्री बालाजी एसोसिएट्स की ओर से सांसद का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
संगठन ने उनके नेतृत्व, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर जैसे ऊर्जावान नेता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
अपने राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ खेल, युवा कल्याण और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच ने उन्हें जन-जन में लोकप्रिय बनाया है। देवभूमि उत्तराखंड में उनका आगमन निश्चित ही युवाओं, उद्यमियों और समाज के विभिन्न वर्गों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
जय श्री बालाजी एसोसिएट्स ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय सांसद का मार्गदर्शन आने वाले समय में युवाओं को सकारात्मक दिशा देगा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को और मजबूत करेगा। देवभूमि की जनता की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बता दें कि जय श्री बालाजी एसोसिएट्स सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को अपना आदर्श मानता है और उनके नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं युवा सशक्तिकरण के विचारों से निरंतर प्रेरणा लेता रहा है। संगठन का मानना है कि उनका मार्गदर्शन युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।



