उत्तराखंडक्राइम

प्रेमनगर में देर रात लूट, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर थाना प्रभारी को लगी गोली, हालत गंभीर

Listen to this article

देहरादून। देर रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर को भी गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

क्या है मामला?

पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की और उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे नीले रंग का बैग लूट लिया, जिसमें करीब दो लाख रुपये, मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, आईडी व अन्य कागजात थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और विश्रांति की ओर फरार हो गए।

जंगल में मुठभेड़

पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार दिलाकर बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में काली कार दिखाई दी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

पीछा करने के दौरान दोबारा फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली थाना प्रभारी नरेश राठौर को लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

अस्पताल में मौत

घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और थाना प्रभारी को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

एसएसपी मौके पर

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी तत्काल घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। जनपद के सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बॉर्डर क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!