उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन; जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

Listen to this article

देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर देहरादून पुलिस ने परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।

पुलिस ने आम लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

परेड ग्राउंड के आसपास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा।

वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा होते हुए कन्वेंट तिराहे की ओर जाएंगे और दाहिनी ओर स्थित वीवीआईपी द्वार यानी मुख्य गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।

परेड के प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर पैदल सामान्य प्रवेश द्वार गेट नंबर-4 और 5 से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

वीआईपी/अधिकारी: मंच के पीछे और खेल मैदान में वाहन पार्क होंगे।

प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं: रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और दून क्लब, सर्वे चौक के पास पार्किंग।

धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक की ओर से आने वाले वाहन: रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।

सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन: मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।

राजपुर रोड से आने वाले वाहन: सेंट जोसेफ, सुभाष रोड पर दीवार के किनारे वन-साइड स्ट्रीट और लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क किए जाएंगे।

इन जगहों पर बनाए जाएंगे आउटर बैरियर

परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए आउटर और इनर बैरियर प्वाइंट बनाए जाएंगे।

आउटर प्वाइंट:

ईसी रोड सर्वे चौक

मनोज क्लिनिक

बुद्धा चौक

दर्शनलाल चौक

ओरिएंट चौक

पैसिफिक तिराहा

इन स्थानों से केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को सीमित संख्या में प्रवेश की अनुमति होगी।

इनर प्वाइंट:

रोजगार तिराहा

कनक चौक

डूंगा हाउस

लैंसडाउन चौक

कन्वेंट तिराहा

पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर अन्य किसी वाहन को इनर प्वाइंट से परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विक्रमों के लिए रूट डायवर्जन

रूट नंबर-2 (रायपुर): सभी विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

रूट नंबर-3 (धर्मपुर): विक्रम तहसील चौक से दून चौक और एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट होंगे।

रूट नंबर-5 (आईएसबीटी) और रूट नंबर-8 (कांवली): विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

प्रेमनगर रूट: विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।

राजपुर रूट: विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड की ओर जाएंगे।

सिटी बसों के लिए भी बदले रहेंगे रूट

आईएसबीटी से राजपुर रोड: बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगी।

रिस्पना की ओर से आने वाली बसें: तहसील चौक से वापस दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की ओर भेजी जाएंगी।

रायपुर रोड से आने वाली बसें: सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और घंटाघर होते हुए भेजी जाएंगी।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

देहरादून पुलिस ने शहरवासियों और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने को कहा गया है।

पुलिस ने लोगों को यातायात दबाव कम करने के लिए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!