उत्तराखंड

देहरादून के गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, 23 अगस्त तक e-KYC अनिवार्य

Listen to this article

देहरादून। घरेलू LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। देहरादून जिले में करीब 1.59 लाख घरेलू LPG कनेक्शनों की e-KYC अब भी लंबित है। भारत सरकार ने e-KYC कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी है। निर्धारित समय तक e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की LPG आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू LPG कनेक्शन हैं। इनमें से 5,57,546 उपभोक्ता e-KYC करा चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं की प्रक्रिया अभी बाकी है। लंबित उपभोक्ताओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9,243 लाभार्थी भी शामिल हैं।

पहले e-KYC कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित थी, लेकिन उपभोक्ताओं को अतिरिक्त अवसर देते हुए अब इसकी समयसीमा बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है।

तीन तरीकों से करा सकते हैं e-KYC

उपभोक्ता अपनी e-KYC तीन तरीकों से पूरी कर सकते हैं। पहला, संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर। दूसरा, घर पर LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के मोबाइल ऐप और बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से। तीसरा, संबंधित तेल विपणन कंपनी के अधिकृत मोबाइल ऐप के जरिए खुद e-KYC की जा सकती है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द e-KYC पूरी करा लें, ताकि घरेलू LPG सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

विभाग के अनुसार, 23 अगस्त 2026 तक e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है और ऐसी स्थिति में उन्हें गैस व्यावसायिक दरों पर उपलब्ध होने की स्थिति बन सकती है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं की e-KYC अभी लंबित है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!